PMEGP Online Apply कैसे करें?
नमस्कार दोस्तो- अगर आप 2026 में अपना खुद का सफल व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और सरकार की मदद से लोन व सब्सिडी लेना चाहते हैं, तो PMEGP योजना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है । लेकिन बहुत से शहरी एवं ग्रामीण युवा सिर्फ इसलिए इस योजना का लाभ नहीं ले पाते क्योंकि उन्हें PMEGP Online Apply करने की सही प्रक्रिया नहीं पता होती है और गलत आवेदन करने से आवेदन निरस्त हो जाता है ।
इस में ब्लाग हम आपको PMEGP के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें यह पूरी प्रक्रिया Step by Step, आसान भाषा में समझाएँगे, ताकि आपका आवेदन निरस्त न हो और लोन पास होने की संभावना बढ़े।
अगर आप PMEGP योजना की पूरी जानकारी चाहते हैं, तो पहले हमारा यह लेख पढ़ें: https://loandhara.blogspot .com/2026/01/pmegp-2026.html PMEGP योजना 2026 – पूरी जानकारी
PMEGP योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन क्यों जरूरी है?
आज PMEGP योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बना दिया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने से:
- आवेदन तेज़ी से प्रोसेस होता है
- स्टेटस ऑनलाइन देखा जा सकता है
- दस्तावेज़ सुरक्षित रहते हैं
- ग्रामीण और शहरी युवाओं को बराबर मौका मिलता है
- आवेदक और बैंक के बीच पारदर्शिता बनी रहती है
इसीलिए सरकार PMEGP Online Apply को प्राथमिकता देती है।
PMEGP Online Apply करने से पहले क्या तैयारी करें?
आवेदन शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें:
✔ जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखें
आधार कार्ड
पैन कार्ड
बैंक पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
बिजनेस आइडिया और प्रोजेक्ट क्लियर रखें
PMEGP में प्रोजेक्ट रिपोर्ट बहुत महत्वपूर्ण होती है।
आपको यह स्पष्ट होना चाहिए कि:
- कौन-सा व्यवसाय शुरू करेंगे
- कुल लागत कितनी होगी
- लोन का उपयोग कैसे करेंगे
- व्यवसाय का पता क्या होगा
PMEGP Online Apply कैसे करें – Step by Step प्रक्रिया
अब हम PMEGP योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं।
Step 1: PMEGP की आधिकारिक वेबसाइट खोलें https://www.kviconline.gov.in
यहाँ आपको Online Application for Individual का विकल्प दिखाई देगा।
Step 2: नया रजिस्ट्रेशन करें
यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो:
- “New Applicant Registration” पर क्लिक करें
- आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य बेसिक जानकारी भरें
- OTP वेरीफिकेशन पूरा करें
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको User ID और Password मिल जाएगा।
Step 3: लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
अब लॉगिन करने के बाद:
- व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पता, उम्र) भरें
- ग्रामीण या शहरी क्षेत्र का चयन करें
- सामाजिक वर्ग (General / SC / ST / OBC / Minority) चुनें
👉 सभी जानकारी आधार कार्ड के अनुसार भरें।
Step 4: बिजनेस और प्रोजेक्ट डिटेल भरें
यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है:
- व्यवसाय का नाम और प्रकार
- मैन्युफैक्चरिंग या सर्विस सेक्टर ( कुछ स्थानाों में व्यवसाय सेक्टर को मान्यता दी जाती है )
- प्रोजेक्ट लागत
- लोन राशि और स्वयं का योगदान
👉 गलत या अधूरी जानकारी देने से आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
Step 5: बैंक और एजेंसी का चयन करें
अब आपको चुनना होगा:
- नजदीकी बैंक शाखा
- कार्यान्वयन एजेंसी (KVIC / DIC / KVIB)
- कभी भी नीचे दिये गये दूसरे बैंक का चयन नहीं करें
ग्रामीण युवाओं को अपने जिले के अनुसार बैंक चुनना चाहिए।
Step 6: दस्तावेज़ अपलोड करें
अब सभी जरूरी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें:
( दस्तातेज का साईज 1 एमबी से कम होना चाहिए )
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- फोटो
- प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र ( लागू हो तो )
- जनसख्या प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
इसके बाद आपको स्कोर कार्ड भरना पडेगा
👉इसमें लगने वाले दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- गुमस्ता या जीएसटी हो तो
- बिजली बिल
- कम्प्युटर प्रमाण पत्र
( आवेदक का स्कोर 60 प्रतिशत तक होना चाहिए इससे कम ना हो , कम होने की दशा में आप दिये गये दस्तावेज को अपलोड कर )
ध्यान रखें:
फाइल साफ और readable हो
गलत दस्तावेज़ अपलोड न करें
Step 7: आवेदन सबमिट करें
सभी जानकारी एक बार फिर चेक करें और Final Submit पर क्लिक करें।
सबमिट करने के बाद आपको Application ID मिल जाएगी।
👉 इसी Application ID से आगे स्टेटस ट्रैक किया जाता है।
आवेदन के बाद क्या होता है?
PMEGP Online Apply करने के बाद प्रक्रिया ऐसे आगे बढ़ती है:
- आवेदन संबंधित एजेंसी आफिस द्वारा जांचा जाता है
- बैंक इंटरव्यू / डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
- व्यवसायिक पते का निरिक्षण
- EDP Training (अनिवार्य)
- लोन अप्रूवल
- सब्सिडी बैंक में एडजस्ट
- लोन राशि जारी
PMEGP आवेदन रिजेक्ट होने से कैसे बचें?
अधिकतर आवेदन इन कारणों से रिजेक्ट होते हैं:
- गलत जानकारी
- कमजोर प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- पहले से सब्सिडी ली होना
- बैंक पात्रता पूरी न होना
✔ बचने के उपाय:
सही और सच्ची जानकारी भरें
सरल लेकिन मजबूत प्रोजेक्ट बनाएं
सिविल स्कोर सहीं होना चाहिए
बैंक से संपर्क में रहें
ग्रामीण और शहरी युवाओं के लिए खास सलाह
ग्रामीण युवा:
स्थानीय बिजनेस चुनें जो सफल हो सके
कच्चे माल और बाजार की जानकारी दे
शहरी युवा:
सर्विस आधारित बिजनेस पर फोकस करें
स्थानीय बाजार की मांग को समझे
खर्च और मुनाफे का स्पष्ट विवरण दें
PMEGP Online Apply 2026 – निष्कर्ष
अगर आप इस वर्ष 2026 में स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं, तो PMEGP Online Apply प्रक्रिया आपके लिए पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
सही जानकारी, सही दस्तावेज़ और सही प्रोजेक्ट के साथ आवेदन करने पर:
-
लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है
-
सब्सिडी का पूरा लाभ मिलता है
👉 PMEGP योजना सही मायनों में युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनाती है।
