PMEGP में कितना लोन मिलेगा ? | Loan Amount, Subsidy और Calculator 2026

PMEGP में कितना लोन मिलता है?  Amount, Subsidy और Calculator पूरी जानकारी

अगर आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या फिर अपने पुराने व्‍यवसाय को और आगे बढाने के लिए बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं, तो PMEGP (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) आपके लिए भारत सरकार की सबसे भरोसेमंद योजना है।
इस योजना के अंतर्गत लोन के साथ सब्सिडी भी मिलती है, जिससे आपके खुद के व्‍यवसाय करने का सपना सच हो सकता है और अपने चलते हुए व्‍यापार को और अधिक गति मिल सकती है ।

 इस योजना को हम सरल शब्‍दों में जानेंगे 👇
  • PMEGP में कितना लोन मिलता है
  • शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अंतर
  • सब्सिडी कितनी मिलेगी
  • PMEGP Loan Calculator (सरल उदाहरण)
    प्रोजेक्ट लागत क्षेत्र वर्ग सब्सिडी (%) सब्सिडी राशि बैंक लोन
    ₹10,00,000 ग्रामीण सामान्य 25% ₹2,50,000 ₹7,50,000
    ₹8,00,000 शहरी महिला 25% ₹2,00,000 ₹6,00,000
    ₹20,00,000 ग्रामीण SC / ST 35% ₹7,00,000 ₹13,00,000

PMEGP योजना क्‍या है (जाने संक्षेप में )

PMEGP योजना KVIC (Khadi and Village Industries Commission) द्वारा संचालित की जाती है।
इसका उद्देश्य है:

  • युवाओं को स्वरोज़गार देना
  • नए माइक्रो उद्यम (Small Business) शुरू कराना
  • चलित व्‍यवसाय को गति प्रदान करना  
  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना

PMEGP में अधिकतम कितना लोन मिलता है?

PMEGP में लोन की राशि व्यवसाय के प्रकार पर निर्भर करती है।

🔹 1. मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (निमार्ण कार्य)

विवरण                        राशि
अधिकतम प्रोजेक्ट लागत                    50 लाख
बैंक लोन + सब्सिडी                    50 लाख तक

👉 जैसे:

  • अगरबत्ती निर्माण
  • फर्नीचर यूनिट
  • मसाला उद्योग
  • कपड़ा सिलाई यूनिट
  • राईस मिल
  • फ्लाई एस ब्रिक्‍स 

🔹 2. सर्विस / ट्रेडिंग यूनिट

मोबाईल रिपेरिंग

मोटर बांइिडिंग

टेन्‍ट हाउस 

फर्नीचर निर्माण

टूव्‍हीलर रिपेरिंग 

विवरण                            राशि
अधिकतम प्रोजेक्ट लागत                                20 लाख
बैंक लोन + सब्सिडी                                        20 लाख तक

👉 जैसे:

  • जनरल स्टोर
  • मोबाइल रिपेयर
  • ब्यूटी पार्लर
  • साइबर कैफे ( व्‍यवसाय के लिए कुछ स्‍थानों पर मान्‍यता प्राप्‍त है ) 

PMEGP में सब्सिडी कितनी मिलती है?

PMEGP की सबसे बड़ी खासियत है सरकारी सब्सिडी, जो आपको लौटानी नहीं होती।

सब्सिडी चार्ट (2026)

श्रेणी                    ग्रामीण क्षेत्र                    शहरी क्षेत्र
सामान्य वर्ग            25%                    15%
SC / ST / OBC / महिला / दिव्यांग            35%                    25%

PMEGP Loan Calculator (सरल उदाहरण)

 

उदाहरण 1: ग्रामीण क्षेत्र – सामान्य वर्ग

 प्रोजेक्ट लागत: 10,00,000

 सब्सिडी (25%): 2,50,000

 बैंक लोन: 7,50,000

👉 2.5 लाख आपको वापस नहीं करने होंगे

उदाहरण 2: शहरी क्षेत्र – महिला उद्यमी

 प्रोजेक्ट लागत: 8,00,000

 सब्सिडी (25%): 2,00,000

 बैंक लोन: 6,00,000

👉 महिला उद्यमियों को शहरी क्षेत्र में भी बड़ा लाभ मिलता है।

PMEGP में खुद का पैसा (Margin Money) कितना देना होता है?

श्रेणीखुद का योगदान
सामान्य वर्ग10%
SC / ST / OBC /                                                         महिला5%

👉 यह राशि बहुत कम रखी गई है ताकि गरीब और मध्यम वर्ग भी योजना का लाभ ले सके।

PMEGP लोन कौन-कौन ले सकता है?

उम्र: 18 वर्ष या उससे अधिक

न्यूनतम पढ़ाई: 8वीं पास (10 लाख से ऊपर प्रोजेक्ट में)

न्‍यूनतम 5वीं पास ( 5 लाख के अंदर )

पहले कोई PMEGP लोन नहीं लिया हो

नया व्यवसाय होना चाहिए 

PMEGP लोन किस बैंक से मिलता है?

  • PMEGP लोन निम्न बैंकों से मिलता है:
  • SBI
  • Bank of Baroda
  • PNB
  • Union Bank
  • Regional Rural Banks
  • Co-operative Banks
  • Central Bank Of India 

PMEGP लोन चुकाने की अवधि (Repayment)

लोन अवधि: 3 से 7 साल

 शुरू में 6–12 महीने की छूट (Moratorium)

 EMI बैंक नियमों के अनुसार

PMEGP में कितना लोन लेना सही रहेगा?

👉 हमेशा वही लोन लें:

  • जितना व्यवसाय में वास्तविक जरूरत हो
  • जिसे आप आराम से चुका सकें

❌ ज्यादा लोन =

  • EMI का दबाव
  • रिजेक्शन का खतरा

PMEGP लोन रिजेक्ट क्यों होता है?

  • गलत प्रोजेक्ट रिपोर्ट

  • ज्यादा अमाउंट बिना जरूरत

  • बैंक दस्तावेज अधूरे

  • कम सिविल स्‍कोर 

  • पहले से डिफॉल्ट लोन

👉 सही जानकारी और योजना से रिजेक्शन से बचा जा सकता है

PMEGP योजना अंतर्गत कैसे एपलाई करना है इसके पिछले लेख में हमने आपको बताया था अधिक जानकारी के लिए पढे इस लिंक पर 

 https://draft.blogger.com/blog/post/edit/2872275832937573346/8163939889341157575

निष्कर्ष (Conclusion)

PMEGP योजना 2026 में:

20 लाख से 50 लाख तक लोन

15% से 35% तक सब्सिडी

ग्रामीण और शहरी युवाओं दोनों के लिए शानदार अवसर

अगर आप सही योजना, सही अमाउंट और सही जानकारी के साथ आवेदन करते हैं,
तो PMEGP आपके सपनों के व्यवसाय की मजबूत शुरुआत बन सकती है।

 

अस्वीकरण (Disclaimer): LoanDhara पर दी गई जानकारी केवल आपकी सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से है। हम कोई वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या सरकारी संस्था नहीं हैं। किसी भी ऋण (Loan) या योजना में आवेदन करने से पहले, कृपया आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। हम किसी भी वित्तीय लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।